गर्भवती महिलाओं तक को चुनाव ड्यूटी से राहत नहीं, जबकि शिक्षक संघ के नेताओं की चुनाव की ड्यूटी कटी

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत जनपद प्रतापगढ़ में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा कौशांबी लोकसभा के अंतर्गत आतीं हैं। कौशांबी लोकसभा का चुनाव 20 मई को होगा, जबकि प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 25 मई को चुनाव होगा। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत प्रतापगढ़, रानीगंज, पट्टी, विश्वनाथगंज, रामपुर खास विधानसभा आती हैं।

मेडिकल बोर्ड द्वारा दिए गए सुझाव को भी दरकिनार करके गर्भवती महिलाओं की लगाई गई है, चुनावी ड्यूटी

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन के राज में भेदभाव करने का आरोप लग रहा है। गर्भवती महिलाओं पर शिक्षक संघ के नेता भारी साबित हुए। अपनी नेतागीरी का लाभ उठाकर चुनाव ड्यूटी से स्वयं को तो मुक्त करा लिया, परन्तु गर्भवती महिला महिलाओं को चुनावी ड्यूटी से मुक्त नहीं कराया जा सका। जिलानिर्वाचन अधिकारी का यह कैसी ब्यवस्था है, जो दोषपूर्ण है और महिलाओं के प्रति भेदभाव करने जैसा रहा।

शिक्षक संघ के नेताओं के नेताओं से जिला कार्मिक प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की हुई है, डील 

जिला कार्मिक प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षक संगठनों की बैठक करके उनसे सहयोग का आह्वान किया तो बदले में अपनी ड्यूटी कटवाकर शिक्षक संघ के नेताओं ने गर्भवती महिलाओं तक की ड्यूटी लगने का विरोध नहीं किया। अभी हाल ही में शासन ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री को बायोमैट्रिक उपस्थिति से मुक्त किया था तो शिक्षकों में इसकी जोरदार चर्चा थी कि शिक्षकों के प्रतिनिधि खुद लाभ लेकर शिक्षकों की बलिदान करने में संकोच नहीं करेंगे। जिसकी बानगी इस चुनाव में दिख गई।

शिक्षक संघ के पदाधिकारी जो स्वयं को शिक्षकों के प्रतिनिधि कहते हैं, स्वयं लाभ के लिए शिक्षकों के बलिदान करने में नहीं करते, संकोच 

शिक्षक संघों के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्रियों ने अपनी चुनाव ड्यूटी कटवा ली है। दूसरी तरफ गर्भवती महिलाओं की लगी चुनाव ड्यूटी पर चुप्पी साध ली है। ये कैसा संगठन जो अपने पदाधिकारियों के लिए ही कार्य करे ? सबसे पहले यदि चुनावी ड्यूटी से किसी किसी को मुक्त करना था, तो वह गर्भवती महिला शिक्षिकाएं थी। जिला कार्मिक प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी क्या यह बता सकेंगे कि गर्भवती महिलाओं के साथ दोहरा मापदंड क्यों अपनाया गया ? एक शिक्षक संघ का नेता उनके लिए बहुत कुछ हो गया और वो महिला जो गर्भवती है, वह कुछ भी नहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000