महंगे शौक ने बनाया अपराधी: ‘रिवॉल्वर रानी’, दरोगा-DSP को भी नहीं बख्शा व CO और इंस्पेक्टर भी रडार पर, सामने आया क्राइम चैप्टर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार शाम को जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली चलाने वाली अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा अब सलाखों के पीछे है। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इस ‘इंस्टाग्राम स्टार’ के जो कारनामे सामने आ रहे हैं, उसने खाकी से लेकर आम जनता तक के होश उड़ा दिए हैं। घटना सिंघड़िया इलाके की है, जहां अंशिका सिंह अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन मना रही थी। इसी बीच दूसरे गुट से कहासुनी हुई और अंशिका ने पिस्टल निकाल ली।

छीना-झपटी के दौरान चली गोली एक युवक के ड्राइवर को जा लगी, जिसका इलाज फिलहाल एम्स (AIIMS) में चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने जब अंशिका को दबोचा, तो ब्लैकमेलिंग और रंगदारी का एक काला साम्राज्य उजागर हुआ। सूत्रों के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर करीब 75 हजार फॉलोअर्स वाली अंशिका सिंह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए ‘हनीट्रैप’ का सहारा लेती थी। वो लोगों को अश्लील वीडियो कॉल कर उन्हें रिकॉर्ड कर लेती थी और फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले 5 वर्षों में वो दरोगा और डीएसपी समेत करीब 150 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।

CO और इंस्पेक्टर भी रडार पर

अंशिका के मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक, WhatsApp चैट और कॉल डिटेल से पता चला है कि वो एक सीओ (CO), अयोध्या के एक डीएसपी और गीडा थाना प्रभारी समेत 15 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के संपर्क में थी। पुलिस अब उन सभी खातों की जांच कर रही है जिनसे अंशिका के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। जांच इस बात की भी हो रही है कि कहीं पुलिसकर्मी ही इस रंगदारी के खेल में उसके मददगार तो नहीं थे?

महंगे शौक ने बनाया अपराधी

अंशिका मूल रूप से गोरखपुर के हरपुर बुदहट की रहने वाली है। वह गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिंघानिया में किराए के कमरे में रहती है। अंशिका के शौक काफी महंगे हैं। लग्जरी चीजों को खरीदना और दोस्तों के साथ घूमने फिरने का वो शौक रखती है। इसी के चलते उसने अपने परिवार से दूरी बना ली है। अंशिका को दोस्तों के साथ समय बिताना, नए-नए मोबाइल फोन खरीदना और मांगे कपड़े पहनने का शौक है।

क्या कहती है पुलिस?

एसपी सिटी ने बताया कि अंशिका पर हत्या के प्रयास और गाड़ी चोरी जैसे मामले दर्ज हैं। ब्लैकमेलिंग के एंगल पर उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने औपचारिक तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस हर डिजिटल साक्ष्य को खंगाल रही है। यदि कोई पीड़ित सामने आता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000