उत्तरप्रदेशबरेली ऑनलाइन टी शर्ट खरीदना पड़ा महंगा, ठगों ने खाता ही कर दिया साफ By Khulasa India News Desk Last updated Sep 18, 2025 49 बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में युवती ने ऑनलाइन एक टीशर्ट खरीदी। टीशर्ट की डिलीवरी घर पहुंचने से पहले एक महिला ने काल किया और झांसे में लेकर खाता साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सुरेश शर्मा नगर निवासी सौम्या ने बताया कि उन्होंने नुवेरा कंपनी से टी शर्ट आर्डर की थी। टीशर्ट का भुगतान भी कर दिया था। 21 जुलाई को टीशर्ट की डिलीवरी होने वाली थी। इससे पहले उसके पास अंजान नंबर से एक महिला का काल आया। महिला ने बताया कि वह नुवेरा कम्पनी से बोल रही है। उसने पार्सल होल्ड करने का झांसा देकर 999 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद खाते से खुद ही 89,150 रुपये कट गए। इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की लेकिन कुछ नहीं हुआ। बारादरी थाने में एसएसपी के आदेश पर सौम्या की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। समाचार 49 Share