ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के यूट्यूबर दिवाकर से शादी करने वाली ईरान की फायजा को सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। फायजा को भारत छोड़ने की धमकी दी जा रही है।फायजा ने एसएसपी सतपाल अंतिल से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। फायजा ने कहा कि जान से मारने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई की जाए। फायजा ने एसएसपी सतपाल अंतिल को एक शिकायती पत्र दिया है। पत्र में फायजा ने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों का जिक्र किया है। फायजा ने कहा कि इन धमकियों से वह और उनका परिवार बेहद परेशान हैं।फायजा ने पुलिस से तुरंत सुरक्षा की मांग की है।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी को जांच के आदेश दिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि फायजा ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धमकियों के संबंध में शिकायत की है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है, और दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूट्यूबर दिवाकर ने बताया कि शादी की खबरें सामने आने के बाद पत्नी फायजा को सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज मिलने लगे हैं।इनमें कहा जा रहा है कि वह भारत छोड़कर वापस ईरान चली जाएं। कुछ संदेशों में जाकिर नाइक के वीडियो देखने की बात भी कही जा रही है।

दिवाकर और फायजा का कहना है कि जैसे-जैसे यह मामला मीडिया में आया, धमकियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले केवल कुछ ही मैसेज आ रहे थे, लेकिन अब लगातार धमकी दी जा रही है। फायजा ने बताया कि वह अब डर के साये में जी रही हैं। बता दें कि एक ही धर्म के लोगों द्वारा दी जा रही धमकियों में फायजा को निशाना बनाया जा रहा है। क्योंकि फायजा ने एक हिंदू युवक दिवाकर से शादी की है। सोशल मीडिया पर फायजा को अपमानित करने और देश छोड़ने के लिए मजबूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच में जुटी है। अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि धमकियां देने वाले कौन लोग हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000