प्रेमी संग जाने पर परिजनों ने दी मौत! पुलिस ने कब्र से निकलवाया सानिया का शव, खुलेंगे हत्या के राज

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट कस्बे में प्रेम प्रसंग को लेकर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सानिया नाम की युवती की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पुलिस ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। एसडीएम मनीष यादव और क्षेत्राधिकारी विजय तोमर भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम एक मेडिकल पैनल द्वारा किया जाएगा और इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जा रही है, ताकि रिपोर्ट पारदर्शी हो।हत्या के इस मामले में पहले ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सानिया का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जो परिवार के लोगों को नागवार गुजरा। इसी वजह से उसकी जान ले ली गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हो सकेगा कि सानिया की मौत कैसे हुई और उसके साथ कोई और अमानवीयता तो नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि सबूतों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह था पूरा मामला

बागपत जनपद के पलड़ा गांव से 15 जुलाई को घर से गई सानिया (18) को उसके परिजनों ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक गांव के रहने वाले प्रेमी सागर के साथ पकड़ लिया। वहां से लाकर पहले 16 जुलाई को गांव के जंगल में नलकूप पर बंधक बनाकर दोनों की पिटाई की। 23 जुलाई की सुबह सानिया की गला घोंटकर हत्या कर कब्रिस्तान में शव दबा दिया। सागर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस के जांच करने पर इसका खुलासा हुआ। परिजनों ने पहले ही उसकी हत्या का एलान कर दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000