कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में अपनी बेशकीमती जमीन हथियाए जाने से आहत किसान बाबू सिंह यादव ने खुदकुशी करने से पहले सीएम को लिखा था एक सुसाइड नोट

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में अपनी बेशकीमती जमीन हथियाए जाने से आहत किसान बाबू सिंह यादव ने खुदकुशी करने से पहले सीएम को एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने योगी जी से अपनी शिकायत की है। केंद्र सरकार के जमीन की खरीद फरोख्त में 20 हजार से ऊपर की रकम का लेनदेन रजिस्टर्ड होने के कानून का फायदा उठाकर पार्टी के नेता पर उनकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया। बाबू सिंह के भतीजे धर्मेंद्र ने बताया कि चाचा की सिर्फ दो बेटियां ही हैं। उन्होंने सोचा था कि अहिरवां की छह बीघे जमीन को बेचकर उससे मिलने वाली रकम से बेटियों को पढ़ाकर लिखाकर उनकी शादी कर देंगे।

शेष रुपये से कहीं बाहर ग्रामीण इलाके में जाकर खेत खरीदेंगे और उसमें ही खेती, किसानी करके अपनी पत्नी के साथ जीवन काट लेंगे, लेकिन लोभियों की नजर उनकी कीमती जमीन पर पढ़ने के कारण उनके सारे सपने अधूरे रह गए।कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में अपनी बेशकीमती जमीन हथियाए जाने से आहत किसान बाबू सिंह यादव ने खुदकुशी करने से पहले सीएम को एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने योगी जी से अपनी शिकायत की है। भाजपा पार्टी के सदस्य ने अपनी ही सरकार के कानून का फायदा उठाते हुए उन्हें 6.29 करोड़ का चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। ..और क्या लिखूं। साक्ष्य के रूप में सारी फोटो मेरे मोबाइल फोन में हैं। पुलिस ने किसान का मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किया है।

साक्ष्य के रूप में सारी फोटो मेरे मोबाइल फोन में हैं…

बाबू सिंह ने खुदकुशी करने से पहले लिखे हुए सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि भाजपा पार्टी के सदस्य ने अपनी ही सरकार के कानून का फायदा उठाते हुए उन्हें 6.29 करोड़ का चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। ..और क्या लिखूं। साक्ष्य के रूप में सारी फोटो मेरे मोबाइल फोन में हैं। पुलिस ने किसान का मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किया है।

हो सके तो मेरे बच्चों को न्याय मिल जाए…

सुसाइड नोट में किसान बाबू सिंह ने लिखा है कि हो सके तो बच्चों को न्याय मिले। बाबू सिंह की पत्नी बिटान ने बताया कि भगवान ने उन्हें कोई बेटा नहीं दिया। सिर्फ दो बेटियां दीं। वह फफकते हुए बोलीं कि उनके पति ने कभी बेटियों में किसी तरह का फर्क नहीं किया। उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर रहन सहन तब सबकुछ बेहतर करने का प्रयास किया।

हंसता खेलता परिवार बर्बाद कर दिया

पति बाबू सिंह के ननिहाल पक्ष से उन्हें 10 बीघे यह बेशकीमती जमीन उनकी नानी ऊषा देवी के गोदनामे में मिली थी। इस जमीन को बेचकर वह बच्चों को सुनहरा भविष्य बनाना चाहते थे, लेकिन लोभियों ने उनका हंसता खेलता परिवार बर्बाद कर दिया। बताया बड़ी बेटी रूबी की नवंबर तक शादी करने की सोच रहे थे। यह कहते हुए उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

छोटू हम हार गए, अब जिंदा नहीं रहेंगे…

पिता का शव देखकर फफक रही मृतक की छोटी बेटी काजल यादव उर्फ छोटू ने बताया कि मेरे पापा की आत्महत्या की वजह सिर्फ वही दो लोग हैं, जिनके नाम पापा ने सुसाइड नोट में लिखे हैं। दोनों ने पापा के साथ गलत किया। उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए। मेरे पापा की सारी खेती हड़प ली और रुपये भी नहीं दिए।

पापा को लगा था गहरा सदमा…

पापा इधर उधर भटकते रहे, लेकिन सबने मिलकर उनकी जमीन हड़प ली। जमीन की दाखिल खारिज भी करा ली गई। यह बात पापा को पता चली, तो वह शाम को घर लौटे और मुझसे बोले छोटू हम हार गए। मैंने उनसे कहा अभी आप हारे नहीं हो, लेकिन उन्हें गहरा सदमा लगा था।

मैं तो हमेशा मदद करता आया, इसके दुश्मनों ने इसे मार डाला…

मैनपुरी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रिय रंजन आशु दिवाकर ने बताया कि उनका ड्राइवर बबलू यादव किसान का रिश्तेदार था। वह उनके माध्यम से ही किसान की मदद कर रहे थे। करोड़ों की संपत्ति के लालच में किसान के परिवारीजन ही बबलू से जलते थे। उन्होंने अरोप लगाया कि किसान ने खुदकुशी नहीं की उसके दुश्मनों ने उसकी हत्या की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000