उत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में किसान ने खुद को लगाई आग,मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 6, 2024 193 मुजफ्फरनगर।भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही बुढ़ाना से पहुंचे किसान बृजपाल ने खुद को आग लगा ली।जैसे ही पंचायत खत्म हुई तो मुख्य मंच के पीछे अचानक उन्होंने खुद को आग लगा ही।भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसी तरह बृजपाल को बचाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को अपने साथ ले गई।बृजपाल ने बुढ़ाना स्थित बैंक में घोटाले का आरोप लगाया है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को किसान सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। हरिद्वार से दिल्ली तक अपने-अपने क्षेत्र में किसान ट्रैक्टर खड़े करें। टिकैत ने किसानों से आह्वान किया कि कहीं भी आम रास्ता या हाईवे जाम न करें। भाकियू कार्यकर्ता जाम लगाने वालों पर भी निगाह रखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि तैयारी मजबूत रखें, आंदोलन बड़ा होगा। इस दौरान 15 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। बता दें कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।एसएसपी ऑफिस में ट्रैक्टर घुसाकर खड़े किए। बुधवार को शहर में कई जगह जाम की स्थिति रही। samachar 193 Share