जालसाज पिता-पुत्र ने दूसरे की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला को 21 लाख रुपये में बेचीं जमीन.... उत्तरप्रदेशलखनऊ फर्जी दस्तावेज तैयार कर पिता-पुत्र ने महिला को बेची जमीन, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर By Ramesh Tiwari Rajdar On Mar 30, 2024 227 लखनऊ। सैरपुर थाना अंतर्गत जालसाज पिता-पुत्र ने दूसरे की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक महिला को 21 लाख रुपये में जमीन बेच दी। हालांकि, महिला की तहरीर पर पुलिस ने जालसाजों पर एफआईआर दर्ज की है। जबकि, धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पहले से जेल में बंद हैं। मौरा गांव निवासी सरोज यादव ने बताया कि एक वर्ष पूर्व अलीगंज के त्रिवेणीनगर फेज टू निवासी श्रीकांत गुप्ता व उसके बेटे आनंद से उनकी मुलाकात हुई थी। जालसाजों ने उन्हें सैरपुर में एक जमीन दिखाते हुए 21 लाख रुपये में सौदा तय किया था। भुगतान करने के बाद जालसाजों ने महिला के नाम पर रजिस्ट्री भी कर दी, लेकिन कुछ माह पूर्व महिला को जानकारी हुई कि जालसाजों ने जमीन के फर्जी अभिलेख तैयार उनके नाम पर रजिस्ट्री की है। विरोध करने पर जालसाज धमकाने लगे। महिला का आरोप है कि श्रीकांत पर कई थाने में धोखाधड़ी के अपराधिक मामले दर्ज है। वह एक अपराधिक मामले में जेल में बंद है। सैरपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर जालसाज पिता-पुत्र पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराध 227 Share