दामाद को जिंदा जलाया: ससुर और दो सालों को उम्रकैद की सजा, 2020 में हुआ था मर्डर

फर्रुखाबाद। जिले में ससुर ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर मिट्टी का तेल डालकर दामाद को जिंदा जला दिया था। उपचार के दौरान दामाद की मौत हो गई थी। इस मामले में सोमवार को न्यायालय ने ससुर और दोनों सालों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बताया जा रहा है कि 31 दिसम्बर 2020 को पवन निवासी आजाद नगर के परिजनों ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में कहा गया था कि पवन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। इसको लेकर पवन 18 दिसंबर 2020 को रामा देवी के परिजनों से मिलने गया। पवन की पत्नी रामा देवी के भाई गुड्डू, नन्हे और पिता श्रीकृष्ण ने समझौता करने की बात बोलकर तेरा सकवाई की मोड़ पर बुलाया था।

पवन के वहां पहुंचने पर इन लोगों ने उसे लाठी-डंडो से मारा-पीटा और मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। उपचार के दौरान 30 दिसंबर 2020 को उसकी मौत हो गई  ।पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।अब इस मामले में सोमवार को न्यायालय ने अभियुक्त श्रीकृष्ण और उसके पुत्रों गुड्डू और नन्हे को दोषी करार दिया। कोर्ट ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पांच-पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000