ससुर ने बहू के नाम की संपत्ति ,नाराज पति ने पेंचकस से 30 बार घोंपकर पत्नी को मार डाला

मेरठ। मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के जयभीमनगर कॉलोनी में बुधवार रात पति ने पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों में कमाई को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी के चलते बुधवार रात फिर विवाद हुआ, तो नाराज पति ने पेंचकस से गोद कर महिला की जान ले ली। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर की रहने वाली दीपा की शादी करीब 10 साल पहले मवाना निवासी ललित वर्मा पुत्र नरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ललित और दीपा भावनपुर स्थित जयभीमनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। ललित प्राइवेट नर्सिंग होम की एंबुलेंस चलाता है। उसके दो बच्चे अंशुमन (7) और गुन्नू (6) है। बुधवार शाम को ललित और दीपा झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों का झगड़ा शांत हो गया। सभी सोने चले गए। रात को ललित ने पत्नी दीपा के ऊपर पेंचकस से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दीपा के भाई अक्षत ने बताया कि ललित उसकी बहन से आए दिन झगड़ा करता था। ललित सनकी है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ता रहता था। काफी दिनों तक घर से लापता हो जाता था। उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। बुधवार रात करीब 1 बजे उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उनकी बहन दीपा की मौत हो गई है। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो दीपा का शव घर के आंगन में पड़ा था। दीपा के गले सहित शरीर पर घाव के लगभग 30 निशान थे।

एसओ भावनपुर संजय द्विवेद्वी ने बताया कि महिला दीपा की हत्या उसके पति ललित ने की है। ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की गई है। प्रथमदृष्ट्या मामला पारिवारिक विवाद का है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने कहा कि पति-पत्नी में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े को दौरान आवेश में पति ललित ने पत्नी दीपा की पेंचकस से हमला कर जान ले ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000