विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

पिता गया लड़के के घर तिलक चढ़ाने, लड़की अपने प्रेमी संग हुई फरार, आज आनी थी बारात

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक लड़़की प्रेमी के साथ शादी न होने पर प्रेमी साथ फरार हो गई। लड़की की शादी के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं और आज 27 नवंबर को बारात आनी थी। पिता 20 नवंबर को तिलक चढ़ाने के लिए लड़के वालों के घर गए थे। इसी दौरान लड़की मौका पाकर अपने प्रेमी के फरार हो गई। परिजनों ने लड़की की हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालिंजर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को मैं तिलक लेकर लड़के वालों के यहां गया हुआ था।

27 नवंबर को बारात का कार्यक्रम था। मैं तिलक से वापस लौटा तो पत्नी ने बताया कि बेटी बाजार गई थी और लौटकर नहीं आई। रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। व्यक्ति ने बताया कि जानकारी मिली कि भरतकूप इलाके का रहने वाला एक युवक शादी करने के उद्देश्य से उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कालिंजर नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया गया है। लड़की भरतकूप इलाके के रहने वाले युवक के साथ गई है। पहले से वह उसको जानती थी। दोनों के मोबाइल को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले में पर्दाफाश किया जाएगा।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000