धनंजय सिंह की हत्या की आशंका; पत्नी श्रीकला ने जौनपुर में आंचल फैलाकर मंगलसूत्र की रक्षा की कही बात

जौनपुर। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जिला जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेजे जाने पर उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी शनिवार को मीडिया से रूबरू हुईं। श्रीकला ने पति धनंजय के जेल ट्रांसफर को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में डर की वजह से धनंजय सिंह को यहां से हटाया गया है। इससे उनकी जान को खतरा भी है। लोकसभा प्रत्याशी श्रीकला ने सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर क्या वजह थी कि अचानक उनको (धनंजय) यहां से शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मंगलसूत्र की रक्षा किए जाने की अपील करते हुए कहा कि वह एक पत्नी होने के नाते काफी परेशान हैं। श्रीकला ने कहा, ‘धनंजय सिंह जी को अचानक से हड़बड़ी में जौनपुर से बरेली शिफ्ट किए जाने से हम सभी परेशान हैं। आखिर इसके पीछे क्या वजह है। उनकी हत्या भी हो सकती है और हम सब डरे हुए हैं। पूरी जनता साथ खड़ी है।

वो चाहें अंदर रहें या बाहर, अब जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। मैं आंचल फैलाकर सब लोगों से आशीर्वाद मांग रही हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप सबको पता है कि किसकी शह पर ये सारी चीजें हो रही हैं। उनके ऊपर एके-47 से हमला भी हो चुका है। विपक्षियों में खलबली मची हुई है। हर बार लोकसभा चुनाव में ही ऐसी साजिश क्यों होती है। मैं प्रधानमंत्री मोदीजी से अपने मंगलसूत्र की रक्षा करने की अपील करती हूं।’ धनंजय सिंह को शनिवार सुबह जौनपुर से बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया। वहीं दोपहर में हाई कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर दी। जेल शिफ्ट की वजह से धनंजय समर्थकों में खलबली मची रही। वहीं कोर्ट के फैसले से राहत की सांस ली। उनकी पत्नी श्रीकला को बसपा से जौनपुर लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000