चार दिनों से लापता महिला ब्यूटीशियन की हत्या, छह टुकड़ों में मिला शव

जोधपुर। जोधपुर में चार दिनों से लापता ब्यूटी पार्लर संचालिका की नृशंसतापूर्वक हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव को छह टुकड़ों में काटकर हत्यारोपित ने मकान के आगे 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। वारदात को गंगाना गांव में अंजाम दिया गया, जबकि महिला सरदारपुरा थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

महिला के ब्यूटी पार्लर के पास ही रफू की दुकान चलाने वाले ने दिया हत्या को अंजाम…

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर एक महिला को हिरासत में लिया है, जबकि उसका पति गुलामुद्दीन फारुकी फरार है। गुलामुद्दीन महिला की ब्यूटी पार्लर के पास ही रफू की दुकान चलाता है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। महिला की हत्या किस वजह से की गई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू की…

महिला की गुमशुदगी को लेकर परिवार की ओर से 27 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में एक टैक्सी में बैठकर महिला जाती दिखी। नंबर के आधार पर टैक्सी ड्राइवर को बुलाया गया। उसने बताया कि महिला को उसने गंगाना क्षेत्र में छोड़ा था। उसी क्षेत्र में गुलामुद्दीन का मकान है।

महिला का शव छह टुकडों में मिला…

पुलिस को उस पर शक हुआ। उसके परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घर के सामने बने गड्ढे से शव को बरामद किया। शव छह टुकड़ों में थे। महिला का गला, दोनों हाथ और दोनों पैर काट कर अलग अलग किए गए हैं। टुकड़ों से पता चलता है कि इसमें ग्राइंडर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने एक बुलडोजर मंगवाया और 12 फुट का गड्ढा खोदा, जिसके दौरान महिला के शरीर के धड़, हाथ और पैर दो प्लास्टिक की थैलियों में अलग-अलग लिपटे हुए पाए गए।

गुलामुद्दीन को भाई मानती थी महिला…

मृतक के पुत्र का कहना है कि मम्मी को विश्वास में लेकर गुलामुद्दीन और उसके परिवार के लोगों ने घर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पिछले कई दशकों से गुलामुद्दीन से पारिवारिक रिश्ता है और उसे उसकी मम्मी अपना भाई मानती थी। उधर, आर एल पी के नेता संपत पूनिया ने कहा कि जिस तरह से उदयपुर में कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या की गई थी, यह उससे भी जघन्य हत्या है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000