आरसीपी सिंह ने बनाई अपनी पार्टी, 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने दीपावली के दिन यानी गुरुवार को अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस पार्टी का नाम ‘आप सब की आवाज’ रखा है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दीपावली है और दीप जलाया जाता है।

तीन रंग का होगा पार्टी का झंडा…

उन्होंने पार्टी के झंडे की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का झंडा आयताकार होगा और इसमें तीन रंग होंगे। सबसे ऊपर हरा रंग होगा, बीच में पीला रंग होगा और सबसे नीचे नीला होगा। बीच में जो पीला रंग है, उसी में जब चुनाव आयोग हमें चिन्ह देगा तो वह बीच में काले रंग में अंकित होगा।

पार्टी का संविधान होगा बाक़ी पार्टियों से अलग…

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का संविधान अन्य पार्टियों से अलग होगा। भारतीय संविधान के प्रति शपथ लेनी होती है, जो भारतीय संविधान की मूल भावना है देश की एकता, अखंडता है। संविधान में जितनी महत्वपूर्ण भावनाएं हैं, जो सिद्धांत हैं, उसे हम लोगों ने अपनी पार्टी के संविधान में शामिल किया है। 2025 का जो चुनाव होगा, उसमें हमारे साथी जो मजबूती से लड़ना चाहते हैं, वह चुनाव लड़ेंगे।

140 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है उनकी पार्टी…

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 140 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए हम लोग तैयारी कर रहे हैं। बिहार में 2016 से शराबबंदी हुई है फिर भी आज-कल पूरे बिहार में लोग अलग-अलग तरह से नशा कर रहे हैं। शराबबंदी से सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान होता है।

आईएएस अधिकारी रह चुके हैं आरसीपी सिंह…

बता दें कि आरसीपी सिंह आईएएस अधिकारी रहे हैं। उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी करीबी रिश्ता था। वह केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी रहे। हालांकि, बाद में नीतीश कुमार से मनमुटाव के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000