दीवाली पर BJP को बड़ा झटका, दिग्गज नेता और तीन बार के MLA ने थामा AAP का दामन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में दीवाली पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया।  तीन बार पार्षद रहे तंवर अपनी पूरी टीम के साथ केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। इस दौरान MLA व PAC के सदस्य दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे।
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और समाजिक लोग भी BJP छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आज आम आदमी पार्टी के लिए खुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर जी दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से 3 बार विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की AAP सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

ब्रह्मा सिंह तंवर जी का दिल्ली के विकास में अहम योगदान: केजरीवाल…

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से वह कई तरह से दिल्ली के लोगों की सेवा करते रहे हैं। कभी सरकार के अंदर तो कभी सरकार के बाहर से वह अलग-अलग तरीके से वह जनता की सेवा में जुटे रहे हैं। वह दो बार छतरपुर के विधायक रहे और एक बार महरौली के एरिया के विधायक रहे। उनका दिल्ली के विकास में अहम  योगदान रहा है। वह बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह हम सब के लिए खुशी की बात है।

तंवर जी के आने से हमारा परिवार बढ़ा और अधिक ताकतवर हुए…

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ 10-13 साल पुरानी पार्टी है, लेकिन जिस तरह से पहले दिल्ली में और अब पंजाब में जिस तरह से हमारी सरकार बनी। इससे प्रभावित होकर हमारा परिवार आगे बढ़ता जा रहा है। अच्छे-अच्छे लोग आप में शामिल हो रहे हैं। मैं ब्रह्म सिंह तंवर जी और उनके लोगों का हम स्वागत करते हैं। उनके आने से हमारी पार्टी को ताकत मिलेगी। उम्मीद है कि उनके आने से दिल्ली का और अधिक विकास हम कर पाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000