महिला टीचर ने हेडमास्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा... उत्तरप्रदेशसम्भल महिला टीचर ने हेड मास्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,वीडियो वायरल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 20, 2023 1,302 संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शिक्षा का मंदिर कलंकित हुआ है। आरोप स्कूल के शिक्षक पर लगा है। दरअसल एक वीडियों पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में कुछ महिलाएं एक व्यक्ति को दौड़ा-दौड़कर पीटते हुए नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो संभल जिले का बताया जा रहा है, जबकि जिस परिसर में घटना घटित हुई है वह स्कूल का कैम्पस है जो कि फ़तेहगड़ क्षेत्र में स्थित है। यह पूरी मारपीट उस स्कूल के प्रधानध्यापक और महिला शिक्षिका के बीच हुई है। जानकारी के मुताबिक़ महिला शिक्षक ने स्कूल के प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी। प्रधानाध्यापक पर आरोप था कि महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ किया था। मामला उजागर हुआ तो शिक्षिका के परिजन भी स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद बवाल बढ़ गया और फिर सभी ने मिलकर प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान आरोपी अध्यापक ने भी महिला शिक्षिका पर हाथ उठाया। बहरहाल पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। वीडियो और शिक्षिका के आरोपों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। समाचार 1,302 Share