अभिनेत्री अमीषा पटेल पर पांच साल पुराने चेक बाउंस केस में लगा जुर्माना.... उत्तरप्रदेश फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर पांच साल पुराने चेक बाउंस केस में लगा जुर्माना By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 30, 2023 367 रांची। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर रांची की अदालत ने पांच साल पुराने चेक बाउंस के मामले में जुर्माना लगाया है। अदालत ने शिकायतकर्ता की याचिका को स्वीकार करते हुए अमिषा पटेल पर जुर्माना लगाया है।हालांकि अमीषा पटेल पर कितना जुर्माना लगाया गया है। इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। बता दें कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 22 नवम्बर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।बुधवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। चेक बाउंस का 5 साल पुराना है मामला… बता दें कि शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। फिल्म के लिए अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिये थे। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। समाचार 367 Share