असली आतंकी पहचानो… कहने वाली महिला प्रोफेसर माद्री काकोटी पर FIR, लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी की नोटिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। पहलगाम हमले के अगले दिन किए गए उनके एक पोस्ट और वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय ने 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डॉ. माद्री काकोटी ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर लिखा, “धर्म देखकर बुलडोजर चलाना भी आतंकवाद है। धर्म पूछकर घर न देना भी आतंकवाद है। असली आतंकी को पहचानो।” इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने मीडिया और सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि “27 आम हिंदुस्तानियों की मौत पर भी मीडिया टीआरपी बटोरने में लगी है, और कोई जिम्मेदारों से सवाल नहीं कर रहा।” इस पोस्ट को पाकिस्तान के एक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल PTI प्रमोशन से भी रीपोस्ट किया गया, जिससे विवाद और गहरा गया।

छात्रों का हंगामा, कार्रवाई की मांग…

प्रोफेसर के पोस्ट के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों, विशेष रूप से ABVP से जुड़े छात्रों ने जमकर विरोध किया। सोमवार को हुए प्रदर्शन में छात्रों ने कहा कि “देशविरोधी विचार रखने वाली प्रोफेसर को हटाया जाए। हमें ऐसे शिक्षकों से आजादी चाहिए।” छात्रों ने कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय से मुलाकात कर FIR और सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों के दबाव पर हसनगंज थाने में प्रोफेसर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

विश्वविद्यालय की प्रतिक्रिया…

रजिस्ट्रार विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि “आपका यह पोस्ट विश्वविद्यालय और देश की छवि को धूमिल करने वाला है। आतंकवाद आज वैश्विक संकट है और ऐसे समय में आपके विचार अनुचित हैं।” डॉ. माद्री काकोटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “मैं तय समय में अपना जवाब प्रस्तुत करूंगी।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000