प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एस. पी. सिंह पटेल से लखनऊ में 1.6 करोड़ की हुई धोखाधड़ी, FIR दर्ज

लखनऊ। प्रतापगढ़ सपा सांसद डॉ. एस. पी. सिंह से 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आलमबाग के आनंद नगर निवासी भूमिका कक्कड़ ने सांसद से जमीन और दुकानों के नाम पर जालसाजी कर 1.6 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। यह सौदा 2.8 करोड़ रुपये में तय हुआ था। DCP पूर्वी के आदेश पर आलमबाग पुलिस ने FIR दर्ज की है।

डॉ. एस. पी. सिंह लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भी हैं

सपा सांसद डॉ एसपी सिंह पटेल पहले एमएलसी रहे। इनकी पत्नी कांति सिंह भी दो बार एमएलसी रही। पटेल जाति होने की वजह से सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में पटेलों की अच्छी खासी तादात होने की वजह से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया और डॉ एसपी सिंह पटेल प्रतापगढ़ के सांसद निर्वाचित हुए। वह भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को चुनाव में शिकस्त देकर प्रतापगढ़ के सांसद निर्वाचित हुए।

सांसद डॉ. एस. पी. सिंह पटेल का रहा है, दागदार दामन 

हालाँकि प्रतापगढ़ सांसद डॉ एसपी का दामन भी दागदार है। वह मूलतः हरदोई जनपद के हैं। उनके ऊपर आरोप लगा था कि वह लखनऊ पब्लिक स्कूल के संस्थापक की हत्या कराकर उसे हड़प लिया था। उन्हें इस मामले में कई साल जेल में बिताने पड़े थे। बाद में ट्रायल के दौरान सभी गवाहों को होस्टाइल करके उक्त मुकदमें से बच निकले थे। आज उनके साथ जमीन खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी हुई है।

सपा सांसद क्रेता सावधान रहे नियम का नहीं दिया ध्यान 

प्रतापगढ़ से सपा सांसद व लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस) के प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह से आलमबाग के आनंद नगर निवासी भूमिका कक्कड़ ने जमीन और दो दुकानों के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर आलमबाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक आनंद नगर में स्कूल की एक शाखा है। इससे सटी जमीन पर भूमिका कक्कड़ व उसके चाचा विनोद कुमार की हिस्सेदारी थी।

जमीन खरादने से पहले क्रेता को कराना चाहिए उसकी हर तरह से जाँच 

जमीन पर भूमिका और उसकी बहन शिल्पी की दुकानें भी बनी थीं। जमीन व दुकानों का सौदा 2.80 करोड़ में तय हुआ था। भुगतान करने पर तीनों ने उनके नाम रजिस्ट्री कर दी थी। भूमिका को अपने हिस्से के 1.60 करोड़ मिले थे। उसने दो दुकानें खाली करने के लिए एक माह का समय मांगा था। इस बीच पीड़ित को पता चला कि भूमिका की जमीन का 24 हजार रुपये कर बकाया था। ऐसे में जमीन व उससे सटे स्कूल के हिस्से को भी नगर निगम ने सील कर दिया था।

बिक्रेता ने जमीन पर ले रखा था बैंक से लोन, बिना लोन अदा किये ही कर डाला बैनामा 

पीड़ित ने जब कर चुकाया तो पता चला कि भूमिका ने जमीन पर 2019 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया होम फाइनेंस शाखा स्टेशन रोड से कर्ज भी लिया था। इसकी जानकारी किस्त न भरने पर बैंक कर्मियों के आने पर हुई। जब आरोपी से पूछताछ करनी चाही तो भूमिका फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000