चलती बस में लगी आग; 16 बच्चे थे सवार, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा और बचा ली सब की जान

गाजियाबाद में गुरुवार को एक भीषण हादसा होने से उस वक्त बच गया जब बच्चों को स्कूल ले जा रही बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने के बाद ड्राइवर ने आनन-फानन में ब्रेक लगाए और सभी बच्चों को जैसे-तैसे नीचे उतारा। सभी बच्चे जैसे ही नीचे उतरे पूरी बस में आग की लपटें फैल गई और बस धूं-धूं कर जलने लगी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। बस में 16 स्कूली बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा ड्राइवर और अन्य स्टाफ के मेंबर भी थे। जब स्कूल बस श्रीश्री रेजिडेंसी के पास पहुंची तो उसी वक्त बस में से धुआं उठना लगा। धुआं उठने के दौरान बस चला रहे ड्राइवर ने तुरंत बस को कंट्रोल किया और सड़क के किनारे रोक दिया। बस में धुआं बढ़ता ही जा रहा था।

आग का गोला बनी बस…

ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए जल्दबाजी दिखाई और सभी बच्चों को एक-एक करके बस के नीचे उतार दिया। बस से सभी के उतरने के बाद बस में कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह से आग का गोला बन गई। बस में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मुख्य फायर ब्रिगेड अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि जैसे ही स्कूल बस में आग लगने की खबर मिली तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

20 मिनट में बुझी आग…

राहुल पाल ने बताया कि बस पूरी तरह से आग की चपेट में थी। ऐसे में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार 20 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने की घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को भी दी गई। बस में आग लगने की वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहुल पाल ने बताया कि बस में आगजनी के कारणों की जांच की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000