मारुति कारों के गोडाउन में लगी आग: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से हुआ हादसा, 16 कारें जली

प्रयागराज में शुक्रवार को मारुति सुजुकी के गैरेज गोडाउन (यार्ड हब) में 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां खड़ी कारों में आग लग गई। आग लगने से कारों के CNG सिलेंडर फटने से धमाका होने लगा। गोडाउन में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें बगल खड़ी कारों को चपेट में ले लिया। इससे गैरेज गोडाउन में खड़ी 16 गाड़ियां जलकर राख हो गई। इन कारों की कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है। घटना झूंसी के अंदावा में पुरानी G.T रोड का है।

फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने पाया काबू…

चीफ फायर ऑफिसर आरके पांडेय, मारुति सुजुकी के गैरेज गोडाउन में आग लगने की सूचना मिली। फायर स्टेशन फूलपुर, सोरांव हंडिया, नैनी, सिविल लाइंस सहित 5 स्टेशन से 7 गाड़ियां पहुंची। आस-पास 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। गैरेज में 400 गाड़ियां खड़ी थी। उन्हें आग में जलने से बचा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी ने विभाग से कोई NOC नहीं लिया था। इसके चलते नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।

CNG सिलेंडर फटने से हो रहा था धमाका…

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, “11 हजार की हाईटेंशन लाइन कारों के ऊपर से गिरने से यह हादसा हुआ है। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के गिरने से एक कार में सबसे पहले आग लगी। उसका CNG सिलेंडर फटा और देखते ही देखते 16 कारें आग की चपेट में लिया। 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीम आई। इसके बाद आग को बुझाया।”

हाईटेंशन लाइन के नीचे बिना NOC के चल रहा था कार का यार्ड हब…

झूंसी के अंदावा में ब्राइट फोर व्हीलर सेल्स प्राइवेट लिमिटेड का मारुति कारों का यार्ड हब है। यहां करीब 400 कारें खड़ी थीं। मारुती की नई कारे आकर खड़ी की जाती हैं। यहीं से प्रयागराज व उसके आस-पास के जिलों में कारों के शोरूम में डिलवरी होती है।

CFO बोले- कंपनी को जारी करेंगे नोटिस…

चीफ फायर ऑफिसर आरके पांडेय ने बताया, “कारें 11 हजार के हाईटेंशन लाइन के नीचें खड़ी कर दी गई थीं। इसके लिए न तो अग्निशमन विभाग से कोई NOC लिया गया था और न ही आग बुझाने का कोई व्यवस्था था। कंपनी की ओर से यह बड़ी लापरवाही सामने हुई है। कंपनी को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा। जल्द ही इस तरह के बिना एनओसी के कंपनियां, कोचिंग और प्रतिष्ठान चला रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000