पेशी पर आए हत्यारोपियों पर ताबड़तोड़ की गई फायरिंग वकीलों ने हमलावरों को पकड़कर की जमकर पिटाई

पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की तस्वीर तो आपको याद होगी। ठीक ऐसी ही एक वारदात जौनपुर के दीवानी न्यायालय में हुई है। हत्या के दो आरोपियों को आज पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों आरोपियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों को वकीलों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर की पिटाई। प्रयागराज के अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हत्या की तर्ज पर हुई इस घटना से जिले में सनसनी है। बताया जा रहा है। 6 मई साल-2022 को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर में पहलवान बादल यादव की हत्या में सूर्य प्रकाश राय और मिथिलेश गिरी आरोपी हैं। इन दोनों को आज दीवानी कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

जिलाधिकारी कार्यालय से सटे दीवानी कोर्ट में जैसे ही आरोपी सूर्य प्रकाश राय और मिथिलेश गिरी पहुंचे तो उन पर पहले से तैयार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दीवानी कचहरी पहुंचे. दोनों घायलों सूर्य प्रकाश राय और मिथिलेश गिरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस अधिकारी अभी हमलावरों से पूछताछ कर रहे हैं। अभी हमलावरों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस पहले उनसे पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000