पहले कान काटा, आंख फोड़ी, फिर…कुशीनगर में RSS नेता के बेटे की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

कुशीनगर के कुबेरस्थान थाने के सेमरा गांव में पुराने विवाद को  लेकर  दबंगों ने  आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी के बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी. रास्ते में घात लगाकर बैठे दबंगों ने उत्कर्ष सिंह नामक व्यक्ति पर सारेशाम धारदार हथियार से हमला बोला. अचानक हमला होने के बाद घायल उत्कर्ष सिंह नामक व्यक्ति गांव में भागा, जहां दबंगों ने पकड़ लिया और फिर एक गढ्ढे में दबाकर धारदार हथियार से उसका कान काटा, आंख फोड़ा और आधा जांघ भी काट दिया. शोर सुनकर परिजनों के पहुंचने पर भी दबंग उसे मारते रहे. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे तब जाकर दबंग उसे छोड़कर भाग खड़े हुए. इसके बाद उत्कर्ष सिंह को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. रात में ही एसपी संतोष कुमार मिश्र ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कुबेरस्थान थाने के सेमरा हरदो गांव के रहने वाले इंद्रजीत सिंह और सच्चिदानन्द यादव उर्फ लालाधर यादव का परिवार आमने सामने रहता है. छोटी छोटी बातों को लेकर अक्सर दोनों परिवार में विवाद होता रहता था. बीते दिन भी दोनों परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें इंद्रजीत के पुत्र उत्कर्ष सिंह से सच्चिदानंद उर्फ लालधर यादव , श्रीनिवास यादव , चन्द्रदीप यादव और ज्ञान यादव से जमकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद गांव के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था. इसके बाद उत्कर्ष सिंह गांव के नजदीक कठकुइयां बाजार चले गए. वहां से लौटते समय गांव के बाहर अचानक उनपर पर सच्चिदानंद उर्फ लालधर यादव, श्रीनिवास यादवए चंद्रदीप यादव और ज्ञान यादव ने हमला बोल दिया.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000