45 फीट गड्ढे में गिरी रोडवेज बस: हादसे में पांच की मौत…19 घायल

राजधानी लखनऊ के काकोरी में बाइक सवार को बचाने में पलटे ट्रैक्टर-टैंकर से टकराकर बस अनियंत्रित होकर 45 फीट गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय बस में 44 लोग सवार थे।राजधानी लखनऊ के काकोरी में बेहता नदी पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस 45 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बस में कुल 44 यात्री सवार थे। इनमें चालक व परिचालक समेत 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी काकोरी में प्रारंभिक इलाज के बाद घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार शाम कैसरबाग डिपो की बस लेकर चालक अनिल कुमार वर्मा हरदोई से लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में घायल परिचालक मो. रेहान के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे एक बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर-टैंकर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। वहां से गुजर रही रोडवेज बस ट्रैक्टर-टैंकर से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। रफ्तार में होने के कारण बस ने आठ बार पलटी खाई। बस के पहिए ऊपर हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस को सीधा कर जेसीबी और क्रेन की मदद से बस का हिस्सा काटा गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ के अलावा डीएम, पुलिस आयुक्त, कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे। बस में फंसे लोगों को निकालकर घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां पीलीभीत निवासी बाबू राम व जगदीश, मथुरा निवासी नरदेव, बदायूं निवासी संजीव व लखनऊ के काकोरी बुधड़िया निवासी दिलशाद को मृत घोषित कर दिया गया।

                                                           घटना के बाद बस की हालत,(फोटो)

 

प्रत्यक्षदर्शी की अलग कहानी… बस ने मारी थी आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर

प्रत्यक्षदर्शी साहा ने बताया कि वह राजाजीपुरम से कार से आ रहे थे। बस तेज रफ्तार में थी। बस ने आगे जा रहे ट्रैक्टर- टैंकर को पहले टक्कर मारी। इसके बाद बाइकसवार को चपेट में लेते हुए गड्ढे में जा गिरी।

दो बाइकसवार चपेट में आए, एक शव के चिथड़े उड़े

हादसे में दो बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गए। बस के नीचे बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एक व्यक्ति बस की चपेट में आकर उसके बाएं हिस्से में फंस गया। घटना के करीब 50 मिनट बाद जब जेसीबी की मदद से बस को निकाला गया तो शव उसी में चिपका मिला। शव के चिथड़े उड़ गए थे।

कई घायल खुद भागकर पहुंचे अस्पताल

बस हादसे के कई घायल एंबुलेंस और पुलिस के पहुंचने से पहले खुद ही अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। कुछ लोग ग्रामीणों की मदद से सीएचसी तक पहुंचे। एक घायल को स्कूटी पर लादकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। बाद में एंबुलेंस की मदद से घायलों की सीएचसी और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। कई यात्री मामूली चोटिल थे जो प्रारंभिक उपचार के बाद घर चले गए। डीएम विशाख जी के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल के अलावा सीएचसी और ट्रॉमा सेंटर पर मौजूद है।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ट्रॉमा भेजे गए दो घायल

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पहले सीएचसी काकोरी में भर्ती कराया गया था। घायलों की हालत बिगड़ता देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर करने की तैयारी की गई। इसके लिए पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद घायलों का इलाज शुरू किया जा सका।

ये रही घायलों की सूची

इरशाद हुसैन (60) निवासी दुबग्गा, अनुराग (28) निवासी हुलालखेड़ा, मोहनलालगंज, अरविंद कुमार अवस्थी (56) निवासी आलमनगर, संजय (30) निवासी दुगौली काकोरी, राजेश मौर्या (35) निवासी गनेशपुर संधना, सीतापुर, बसंत देवी (40) निवासी बालाजी खेतई, हरदोई, संजीव प्रकाश श्रीवास्तव (50) निवासी न्यूहैदरगंज कैंपल रोड बालागंज, अरुण कुमार निवासी रश्मिखंड, भरत कुमार निवासी त्रिवेणीनगर, दिनेश (40) शारदानगर, आशियाना, सुहैल अहमद निवासी गढ़ी कनौरा, दुर्गेश (40) निवासी पूरे बैजू गुरबक्सगंज रायबरेली, राकेश निवासी कठबारा बीकेटी, शुभाजीत मुखर्जी निवासी रुचिखंड (40) निवासी इंदिरानगर, अविरल वर्मा (29) निवासी प्रगति नगर कोतवाली देहात हरदोई, अनूप कुमार निवासी मौलवीगंज, अनुज राज निवासी मौलवीगंज, बस चालक अनिल कुमार (45) निवासी श्रृंगारनगर परिचालक मोहम्मद रेहान।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000