नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोगों की हुई मौत, मृतकों में 4 चीनी नागरिक शामिल

काठमांडू। नेपाल में बुधवार को काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार चीनी पर्यटकों और एक नेपाली पायलट की मौत हो गई। यह दुर्घटना काठमांडू और नुवाकोट जिलों के बीच सीमा क्षेत्र में हुई। नुवाकोट जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी एयरलाइन एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी पांच लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब दो बजे काठमांडू से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नुवाकोट जिले के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, हेलीकॉप्टर चार चीनी यात्रियों को लेकर काठमांडू से रसुवा के स्याफ्रूबेसी क्षेत्र की ओर जा रहा था।

सीएएएन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हेलीकॉप्टर अपराह्न 1:54 बजे काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था। उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। पायलट की पहचान अरुण मल्ला के रूप में हुई है। हेलीकॉप्टर में एक महिला समेत चार चीनी नागरिक सवार थे। इससे पहले, 24 जुलाई को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई थी तथा विमान का कैप्टन ही बचा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000