उत्तरप्रदेशपीलीभीत भीषण सड़क हादसा: पलटने के बाद पेड़ से टकराई कार, चालक समेत पांच लोगों की मौत By Pratibha Rajdar On Dec 6, 2024 259 पीलीभीत। दावत में शामिल होकर लौट रहे उत्तराखंड के लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने के बाद पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पेड़ टूटकर कार पर ही गिर गया। हादसे में चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हुए। उन्हें मेडिकल कालेज भिजवाया गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाना क्षेत्र में हुआ। उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र की निवासी हुस्ना बी का निकाह पीलीभीत सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई के अनवर अहमद से हुआ। गुरुवार को वलीमे की दावत थी। जिसमें लड़की पाक्षिक लोग भी आए थे। सवार होकर देर रात वापस जाते वक्त न्यूरिया क्षेत्र में कार एक बारात घर के पास पलट गई और पेड़ से टकरा गई। पेड़ भी कार के ऊपर ही गिर गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल कार में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार चालक समेत पांच की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच घायलों की हालत गंभीर है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। परिवार वाले भी आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। समाचार 259 Share