टाटानगर स्टेशन से आठ माह की बच्ची अपहरण मामले में पांच महिला समेत एक पुरुष गिरफ्तार

जमशेदपुर : बीते दिनों टाटानगर स्टेशन के पास से 8 माह की बच्ची के अपहरण मामले में जीआरपी को सफलता हाथ लगी है। जिसके तहत पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में बताया जा रहा है कि बीते 14 दिसंबर की मध्य रात्रि टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर अपनी मां और पिता के साथ सो रही आठ माह की बच्ची का अपहरण कार सवार दो अपराधियों द्वारा कर लिया गया थ। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस को पूर्व में भी सफलता मिली थी। इस दौरान सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया निवासी सविता हेंब्रम के पास से 19 दिसंबर को 8 माह की बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद किया था। मौके पर सविता हेंब्रम ने पुलिस को अपनी बातों से गुमराह करने की काफी कोशिश भी की थी। वहीं बच्ची बरामदगी के बाद पुलिस लगातार अनुसंधान में लगी हुई थी। साथ ही पुलिस ने मामले में सविता हेंब्रम को गिरफ्तार कर कांड में संलिप्त रानी कंडियन, मंजू साव, रंजीत साव, मीना देवी और अंजू साव को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार मामले का खुलासा करते हुए रेल एसपी ऋषभ झा ने बताया कि ये सभी जमशेदपुर और आस-पास के इलाकों के रहने वाले हैं और सभी एक गिरोह की तरह यह काम कर रहे थे। इनके द्वारा बागबेड़ा और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में भी बच्चा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मामले में अब तक पांच महिला समेत एक पुरुष की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि दो से तीन लोगों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। जिन्होंने बच्ची को देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन से उठाया था। गाड़ी की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी बच्चों के अपहरण करने के बाद बिक्री होने तक दो-दो तीन-तीन दिन तक एक दूसरे के पास ही रखते थे। वहीं घटना में भी गिरफ्तार अपराधियों द्वारा हर दो दिन में बच्चों को अपने पास रखकर ठिकाना लगाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस इन तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यह एक बहुत बड़ा गिरोह है और जो अंतर राज्यीय स्तर पर कार्य कर रहा था। गिरोह के सदस्य वैसे बच्चों को निशाना बनाते हैं जो फुटपाथ समेत अन्य जगह में रहने वाले मजबूर है। ऐसे गिरोह को तोड़ने का काम पुलिस कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि सभी आरोपी को स्पीडी ट्रायल कर पुलिस सजा दिलाने का कार्य करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000