मृतक बच्चे की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर पांच साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, घर से कुछ दूरी खंडहर में मिला शव By Khulasa India News Desk Last updated Dec 19, 2024 332 सुल्तानपुर के गोसाईगंज के सोनवातारा गांव में पांच साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिला। फोरेंसिक के साथ डॉग स्क्वायड को बुलाकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। सोनवातारा गांव के पूर्णमासी का नाती अखिल (पुत्र अरविंद) बुधवार दोपहर 12 बजे लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो उसके नाना ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह बच्चे का शव घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एसपी सोमेन बर्मा सहित अन्य अफसर तहकीकात करने पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। अब तक की जांच में रंजिश बच्चे की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। बच्चे के परिजन खेती किसानी करते हैं। अपराध 332 Share