यूपी में कोहरा बना कोहराम की वजह: मांस से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक्सप्रेसवे पर 20 वाहन टकराने पर 5 की मौत, व लदा लोडर पलटने से बस चालक की मौत

कोहरे के कारण कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिसमें कई लोग घायल हो गए और पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के चलते मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दृश्यता बेहद कम होने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ लोगों की मौत हो गई। हादसे के चलते मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

मांस से भरा पिकअप वाहन पलटा, कोहरे के कारण हुआ हादसा

बदायूं से सैदपुर मांस की सप्लाई करने जा रहा पिकअप वाहन रविवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गांव सिलहरी के पास पलट गई। सड़क पर मांस बिखर जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने भीड़ को शांत करते हुए सड़क से वाहन को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 10 कार टकराईं

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में किलोमीटर 14.200 पर एक-एक करके आपस में 10 गाड़ियां भिड़ गईं। रविवार सुबह करीब नौ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण एक के बाद एक आपस में 10 गाड़ियां टकरा गईं, जिससे  रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर डौकी पुलिस व यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से रोड से हटवाया गया।

                                                           घटनास्थल की फोटो

एक्सप्रेसवे पर टाइल्स लदा लोडर पलटने से पीछे से भिड़े 10 वाहन, बस चालक मौत 

यूपी के उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गौरियाकला गांव के पास टाइल्स लदा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। कोहरा अधिक होने से पीछे से दस वाहन उससे टकरा गए। हादसे में क्षतिग्रस्त कंटेनर में पीछे से स्लीपर बस टकरा गई। घटना में चालक की मौत हो गई परिचालक घायल है। हादसे में सवारियां बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद यातायात डेढ़ घंटे प्रभावित रहा।

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत… बहन गंभीर रूप से घायल

यूपी के अमेठी में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर फुरसतगंज जमालपुर गोसाई ताल के पास ट्रक ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। इससे भाई-बहन उछलकर सड़क पर गिरे। ट्रक के पहिए के नीचे जाने से भाई की मौत हो गई। जबकि, बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

कोहरे में दृश्यता कम, डीएमई, ईपीई, दिल्ली-मेरठ पर हुए पांच हादसे

कोहरा शुरू होते ही हादसे भी बढ़ गए हैं। लगातार दूसरे दिन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर मसूरी में नहर के पास, भोजपुर क्षेत्र में तीन वाहन भिड़े, इसमें कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एकतरफ कराया। वाहन सवारों को मामूली चोटें आईं।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर दुहाई के पास दो कारों की भिड़ंत हुई। इसमें तीन लोग चोटिल हुए। हादसे के बाद दोनों ही स्थानों पर जाम जैसे हालात बन गए। मौके पर विवाद जैसी स्थिति भी बन गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। इस बारे में एसीपी यातायात जियाउददीन का कहना है कि हादसे ओवरटेक करने के चक्कर में हुए हैं। वाहनों को सड़क से हटाया गया।

सांसद लिखी फॉर्च्यूनर कार खड़े ट्रक से टकराई, अकराबाद ब्लॉक प्रमुख बाल-बाल बचे

घने कोहरे में अलीगढ़ से लखनऊ जा रहे अकराबाद ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह की सांसद लिखी फॉर्च्यूनर कार 14 दिसंबर सुबह करीब 8 बजे एटा रोड स्थित गांव रतीभानपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में ब्लॉक प्रमुख बाल-बाल बच गए। कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस व 1033 हाईवे टीम ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर, तीन की मौत और चार गंभीर घायल

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना से चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतकों के शवों को मौदहा सीएचसी लाया गया है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बांदा रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000