विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

लड़की पर कमेंट करने पर युवक को पीट पीटकर किया अधमरा सिर बीच सड़क पर पैरों से कुचला, चेहरे पर बरसाईं चप्पलें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक बीच सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ है। तीन लड़के उसके सिर-चेहरे पर लगातार लात मार रहे हैं। एक लड़का उसके चेहरे पर चप्पल मारता है। इसी बीच, एक लड़की उसे बचाने आती है। इसके बाद सभी लड़के उसे अधमरा छोड़कर भाग जाते हैं। मामला गीडा के लिटिल फ्लावर स्कूल के पास का है। घटना करीब एक हफ्ते पहले की है। हालांकि वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, BRD मेडिकल कॉलेज के पास मनीष नारायण पांडेय रहता है। करीब एक हफ्ते पहले वह अपने दोस्तों के साथ लिटिल फ्लावर स्कूल के पास खड़ा था। इसी बीच उसके दोस्तों ने वहां से गुजर रही एक लड़की को छेड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर 3 लड़के वहां पर पहुंच गए। लड़कों को देखकर मनीष के दोस्त मौके से भाग गए। लेकिन मनीष को उन तीन लड़कों ने पकड़ लिया। मनीष कुछ बोलता, इससे पहले तीनों लड़कों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। तीनों ने उसे बेरहमी से लात-घूसों और चप्पलों से पीटा। एक युवक ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तीनों आरोपी इसके बाद भी नहीं रुके। मौके पर मौजूद लोगों में कोई भी मनीष को बचाने नहीं आया। उल्टा लोग वीडियो बनाते रहे।

जिस लड़की को छेड़ा, उसी ने बचाया…

इसी बीच, वहां से गुजर रही एक लड़की ने मनीष को बचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तीनों आरोपी भाग गए। बताया जा रहा है कि यह वही लड़की थी, जिस पर मनीष के दोस्तों ने कमेंट किया था। बता दें, मनीष गीडा के बुद्धा पीजी कॉलेज से बीटेक कर रहा था। गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया, पीड़ित युवक मनीष को थाने पर बुलाया गया है। पुलिस द्वारा तहरीर मिलते ही हमला करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000