1000 करोड़ की जमीन के लिए फिल्मी स्टाइल में किया फर्जीवाड़ा, पहचान बदलकर बेची दूसरे की जमीन

गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास करीब एक हजार करोड़ रुपये कीमत की 33 एकड़ जमीन को अपनी बताकर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 10 हजार के इनामी आरोपी राजकुमार गर्ग को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने नाम पते असली मालिक राजकुमार अग्रवाल के नाम के बनवाकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। आरोपी ने पांच लोगों को झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम लेकर हड़प ली। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कितने लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजकुमार गर्ग (72) मुजफ्फरनगर के अबूपुरा का रहने वाला है। हाल ही में वह मेरठ के माधवपुरम में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के पांच और गैंगस्टर एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां का नाम भगवती है और सौतेली मां दयावती है। परिवार में दो भाई और सात बहनें हैं। उसके एक बेटा और तीन बेटी हैं।

राजकुमार गर्ग ने बताया कि 18 साल की उम्र में वह गाजियाबाद आया था। यहां किराये के मकानों में रहता था और प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। 2017 में पता चला कि अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास करोड़ों की कीमत की खाली जमीन पड़ी है। इसके मालिक राजकुमार अग्रवाल हैं। वह यहां नहीं रहते हैं। इस पर कब्जा करने के लिए उसने फर्जी आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेजों में राजकुमार गर्ग पुत्र सूरजमल गर्ग की जगह राजकुमार अग्रवाल पुत्र गोपालदास करा लिया और पता भी बदल लिया। इसके बाद इन दस्तावेजों के आधार पर जमीन के भी फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा लिए। डीसीपी ने बताया कि अभी दिल्ली के मंडोली निवासी रविंद्र और शाहदरा निवासी दिलीप सिंह के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुरानी पहचान मिटाने के लिए बंद कराए बैंक खाते…

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फर्जीवाड़ा करने के लिए अपनी पुरानी पहचान मिटाने और राजकुमार अग्रवाल बनने के लिए अपने पुराने बैंक खाते बंद कराए। इसके बाद राजकुमार अग्रवाल के नाम से फिर से बैंक खाते खुलवाए और फिर करीब 32 खसरा नंबरों की जमीन के फर्जी पार्टनरशिप डीड, मुख्तारनामा और एग्रीमेंट तैयार किए। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दलालों के माध्यम से नए ग्राहक ढूंढकर संपत्ति को अपनी बता टोकन मनी ले लेता और फिर संपर्क खत्म कर देता।

राजकुमार अग्रवाल बोले पुलिस ने बचा ली करोड़ों की जमीन…

राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 1960 में उन्होंने खेती की जमीन खरीदी थी। उस दौरान उनका कूकर और एल्यूमीनियम के बर्तन बनाने का उद्योग था। 2006 में उन्होंने वह बंद कर दिया। इसके बाद वह नोएडा चले गए। 2020 में उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा कर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी करोड़ों की जमीन बचा ली।

ठिकाने बदलता रहा आरोपी…

आरोपी राजकुमार गर्ग के खिलाफ जब गैंगस्टर एक्ट का दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ तब से वह अपने ठिकाने बदलता रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली के कई इलाकों के अलावा, मेरठ और मुजफ्फरनगर गई। अधिकांश जगहों से पता चला कि वह यहां से काफी पहले घर छोड़कर चले गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000