उत्तरप्रदेशफिरोजाबाद प्रेमिका की खातिर युवक ने दोस्त की कर दी हत्या, सिर धड़ से अलग कर खेत में फेंका शव By Khulasa India News Desk Last updated Nov 19, 2024 291 फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में युवक ने प्रेमिका से शादी में बाधक बनने पर अपने ही दोस्त 19 वर्षीय अल्तमश के दो टुकड़े कर उसके शव को खेत मे फेंक दिया था। पुलिस ने 14 नवम्बर को सड़क किनारे मिले शव के मामले का खुलासा कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद ने बताया कि जीशान और बाल अपचारी ने अल्तमश को शराब पिलायी। सूनसान स्थान पर ले जाकर उसका सिर, धड़ से अलग कर दिया। जीशान ने पुलिस को बताया कि अल्तमश शादी में बाधक बन रहा था और उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। अपराध 291 Share