चार डॉक्टरों की दर्दनाक मौत उत्तरप्रदेशअमरोहा चार डाॅक्टरों की दर्दनाक माैत, फोरेंसिक टीम जाँच के लिए पहुंची By Khulasa India News Desk Last updated Dec 4, 2025 129 अमरोहा में हुए दर्दनाक हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार 100 की स्पीड से ज्यादा रही होगी। अचानक हाईवे किनारे खड़ी कैंटर को देखकर छात्र घबरा गए और कार अनियंत्रित हो गई। इस पर कार कैंटर में पीछे से घुस गई। कार को चलाने वाला भी छात्र था, उसने हैंड ब्रेक का इस्तेमाल नहीं किया। यदि हैंड ब्रेक का इस्तेमाल किया होता तो कार पलट जाती है। हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन अचंभित रह गया। मौके पर पहुंचे श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति राजीव त्यागी की भी भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत यूनिवर्सिटी स्टाफ से छात्रों का ब्योरा मंगाया और मृतकों की पहचान कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतनी तेज हुआ था कि मानो कोई बम ब्लास्ट हुआ हो। हादसा 129 Share