पूर्व BJP सांसद अक्षयवर लाल गोंड पर हमले का प्रयास, असलहे से लैस लोगों ने किया अटैक, घर में घुसकर बचाई जान

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में पूर्व भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड के ऊपर समुदाय विशेष द्वारा हमले के प्रयास के बाद अब इस घटनाक्रम ने राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। जहाँ कुछ लोग इसे मदरसों पर हुई कार्यवाही के रूप में देख रहे हैं तो वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण करने के उद्देश्य से उक्त प्रकरण को रचा गया है और सांसद के काफिले के सामने से बाइक को हटाने के विवाद में सांसद के गनर और चालक ने विशेष समुदाय के व्यक्ति को पीटा है। पुलिस ने 8 नामजद और लगभग 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला इसलिए भी गरमा रहा क्योंकि पूर्व सांसद के बेटे आनंद गोंड वर्तमान समय मे बहराइच सीट से भाजपा के सांसद है।

घटना की जानकारी दूसरे दिन उस वक्त लोगों को हुई जब वीडियो वायरल हुआ। दरअसल, बहराइच से पूर्व बीजेपी सांसद अक्षयवर लाल गोंड रविवार को थाना मोतीपुर के मटेही कला गांव में बीजेपी कार्यकर्ता राम सरोज पाठक के यहां मांगलिक कार्यक्रम में पहंचे थे। उसी दौरान के बारे में कहा जा रहा है कि लगभग 38 लोग सांसद पर हमला करने आए थे लेकिन उनको एक कमरे में बंद करके बचा लिया गया। इस मामले में राम सरोज की तहरीर पर गांव के रहने वाले शाहिद अली, नियाज, शाहिद अली, सन्नो बेगम, आसमा, सबीना, बाबू उर्फ सगीर आदि 8 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद ने हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण करने के उद्देश्य से उक्त प्रकरण को रचा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत के अनुसार मांगलिक कार्यक्रम में जाते समय पूर्व सांसद के काफिले के समक्ष एक बाइक आ गई थी। कार चालक द्वारा काफी देर तक लगातार हॉर्न बजाए जाने के कारण शाहिद नाम के एक युवक ने सहायता करने के उद्देश्य से बाइक हटानी चाही तो पूर्व सांसद के गनर और कार चालक ने मिलकर शाहिद की पिटाई कर दी। तत्पश्चात पूर्व सांसद का काफिला उक्त मांगलिक कार्यक्रम में पाठक के परिवार की ओर रवाना हो गया।

उस कार्यक्रम में पीड़ित शाहिद के परिवार सहित गांव के लोग पूर्व सांसद से यह प्रश्न पूछने गए कि आपके कर्मचारियों ने शाहिद को अकारण क्यों पीट दिया। उत्तर देने के स्थान पर प्रश्न पूछने वाले ग्रामीणों को ना केवल वहां से खदेड़ दिया गया अपितु गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज करवा दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। वहीं पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड को जब उनका पक्ष जानने के लिए एनबीटी ने फोन किया तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000