BJP का पूर्व पदाधिकारी बना हत्यारा: शराब पीकर लोहे की रॉड से खत्म कर दी पत्नी रोशनी की जिंदगी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोइनुद्दीन ने पत्नी रोशनी (27) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मोइनुद्दीन शराब का आदी था। अक्सर शराब पीकर रोशनी से विवाद करता था। हमीरपुर के मौदहा कोतवाली के कम्हरिया गांव में रविवार भोर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोइनुद्दीन ने पत्नी रोशनी (27) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में दो वर्षीय मासूम बेटे को रोता-बिलखता छोड़कर भाग गया।

रोशनी की मां इशरत बानो ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर शाम पुलिस ने मोइनुद्दीन को मुटनी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि मोइनुद्दीन शराब का आदी था। अक्सर शराब पीकर रोशनी से विवाद करता था। आशंका है कि शराब के नशे में विवाद के बाद हत्या की गई हो। कम्हरिया गांव निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि मोइनुद्दीन के फूफा रायपुर निवासी यूसुफ अली ने फोन पर उन्हें रोशनी की मौत की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और किसी के रोने की आवाज आ रही थी।

आसपास के लोगों और कोतवाली प्रभारी उमेश यादव, सीओ सदर राजेश कमल की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में रोशनी का शव पड़ा था। बगल में दो वर्षीय बेटा असद रो रहा था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि रोशनी की हत्या उसके पति मोइनुद्दीन ने ही की है। रोशनी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रोशनी की यह दूसरी शादी थी।

जेल से आने के बाद की थी रोशनी से लव मैरिज

ग्रामीणों के अनुसार दस वर्ष पहले मोइनुद्दीन गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में अपने भाई कमरुद्दीन के साथ जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ा और कुछ समय के लिए मंडल अध्यक्ष भी रहा। मोइनुद्दीन ने वर्ष 2022 में मौदहा कस्बे के हैदरगंज मोहल्ला निवासी रोशनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। यह रोशनी की दूसरी शादी थी। उनका दो वर्षीय बेटा असद है।

अक्सर शराब पीकर पत्नी से करता था झगड़ा

पड़ोसियों ने बताया कि मोइनुद्दीन नशे का आदी था और अक्सर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। कई बार उसने पत्नी को घर से निकाल दिया था, लेकिन बाद में माफी मांगकर वापस ले आता था। हो सकता है कि शनिवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में मोइनुद्दीन ने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000