पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, लाश को खेत में छोड़कर भागे बदमाश
झांसी। तीन युवकों ने खेत पर सोते समय पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देररात पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। रक्सा थाना क्षेत्र के नयाकुआं में महेश प्रसाद परिवार समेत रहता है। वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। महेश प्रसाद के दो बेटा है। बड़े बेटा अंशुल राजपूत ग्राम वाजना में स्थित एक कुएं पर सो रहा था। शनिवार की देरशाम सो रहे अंशुल को माथे में गोली मार दी।
इसके बाद आरोपी वहां से ऱफूचक्कर हो गए। गोली की आवाज सुनते ही खेत पर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। घर के सदस्य वहां पहुंचे। तत्काल उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सदर रामवीर सिंह, रक्सा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि अंशुल की 10 मार्च को शादी है। शादी करने की तैयारी में घर के सदस्य जुटे हुए थे। इसके बाद पुलिस टीम मेडिकल कालेज पहुंची। बाद में पुलिस ने अंशुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।