मृतक पूर्व प्रधान की फाइल फोटो... पंजाब नगर पंचायत के पूर्व प्रधान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कुर्सी पर पड़ी मिली लाश, हाथ में थी पिस्तौल By Ramesh Tiwari Rajdar On Jun 27, 2023 409 भुलत्थ नगर पंचायत के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह कामराय ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। दो दिन से जब घर का गेट अंदर से नहीं खुला तो फोन कर रही बेटी घर आई तो पड़ोसियों की मदद से दीवार फांद कर अंदर घुसे। कुर्सी पर शव पड़ा था और हाथ में पिस्तौल थी। थाना भुलत्थ की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह घर पर अकेले रहते थे। पड़ोसी रणजीत सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह के घर का गेट दो दिन से बंद था और उनकी बेटी फोन पर संपर्क कर रही थी लेकिन जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो पड़ोस में पूछताछ की। मंगलवार को उनकी बेटी अपने घर आई लेकिन गेट अंदर से बंद होने के कारण वह पड़ोसियों की मदद से दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुई। वहां देखा कि सुरजीत सिंह का शव कुर्सी पर पड़ा था। समाचार 409 Share