ड्रग्स के नशे में लड़की संग रंगरलियां मनाते , पूर्व मंत्री का बेटा शिमला के होटल से गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को रंगरलियां मनाते एक होटल से गिरफ्तार किया है। पूर्व मंत्री के बेटे के पास से 42 ग्राम चिट्टा (ड्रग्स) पुलिस ने बरामद किया है। उसके अलावा एक महिला समेत 4 अन्य को भी अरेस्ट किया है। दरअसल, शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे। पुलिस आरोपियों की बैंक डिटेल्स भी खंगाल रही है।

पूछताछ में आरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने सभी को निजी होटल से दबोचा है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीती रात को पुराने बस स्टैंड के पास होटल में छापेमारी की थी। यहां से 42 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत पांच को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह, अबनी, अजय कुमार, शुभम कौशल, बलबिंदर के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक अपने आप को पंजाब पुलिस का कांस्टेबल बता रहा है। इसमें से चार पंजाब और एक हिमाचल का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्होंने कहा की पुलिस पूछताछ कर रही है कि यह चिट्टा किसने सप्लाई किया था। इसे कहां से लाया जाता है और ड्रग्स के इस रैकेट में कौन-कौन शामिल है। बता दें, गिरफ्तार प्रकाश सिंह पंजाब में अकाली दल की सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा है।

एसपी संजीव गांधी ने क्या कहा

एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि शिमला जिले में ड्रग पैडलरों के खिलाफ कार्रवाई करना प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है. बीते 15 महीनों में एक हजार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और 500 के खिलाफ केस किए हैं। बीते दिन भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पंजाब से कुरिअर से शिमला चिट्टा भेजने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। कहा कि नशाखोरी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000