शादीशुदा प्रेमी की 3 साल की बेटी का बेरहमी से किया कत्ल, लाश को बोरी में कर खाली पड़े प्लाट में फेंका

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में बर्बरता और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन वर्षीय मासूम बच्ची के हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर मासूम के पिता की प्रेमिका को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। प्रेमिका ने कबूल किया कि उसने अपने शादीशुदा प्रेमी की पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को गला दबाकर मार डाला था और उसके शव को घर के पीछे खाली पड़े प्लाट में फेंक दिया था, जहां उसके पैर जंगली जानवर नोंच-नोंचकर खा गए। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव में घटी। गांव के रहने वाले दानिश ने रविवार की रात अपनी तीन वर्षीय बेटी अनायजा नूर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि उसकी बेटी सुबह 11 बजे गांव के ही रहने वाले सगीर अहमद की घर में चलने वाली दुकान से टॉफी लेने गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी।

बच्ची का बेरहमी से किया कत्ल

मंगलवार की सुबह सवा नौ बजे मासूम अनायजा नूर का शव दुकानदार के घर के पिछले हिस्से में पड़े खाली प्लाट में कट्टे में बंद मिला, जिसमें बच्ची के दोनों पैर कटे थे, हाथ रस्सी से बंधे थे और चेहरे पर पॉलिथीन ढकी थी। यह मंजर देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। घटना के बाद डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था।

पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

खुद SP राजेश द्विवेदी ने भी मौके पर घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। एसपी ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। उधर, मृतक बच्ची के परिवार वालों ने दुकानदार के परिवार पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने दुकानदार की पत्नी सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरा का पूरा माजरा निकलकर सामने आ गया।

दुकान में टॉफी लेने आई थी मासूम बच्ची

दुकानदार की 20 वर्षीय बेटी फरानाज ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया कि उसका मासूम बच्ची के पिता दानिश से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच दानिश की शादी हो गई। दानिश की पत्नी को जब दोनों के बारे में पता चला तो वह उससे और उसके परिवार से रंजिश रखने लगी। फरानाज ने बताया कि अपने शादीशुदा प्रेमी की पत्नी को सबक सिखाने के लिए उसने दुकान पर ट्रॉफी लेने आई बच्ची को घर की छत पर बने कमरे में ले गई और उसके हाथ दोनों रस्सी से बांधे, इसके बाद मुंह को एक पॉलिथीन से ढका और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही शव को खाली पड़े प्लाट में फेंक दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000