हरियाणा में स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत: 15 से ज्यादा घायल; इस प्राइवेट स्कूल में ईद की छुट्‌टी नहीं थी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा महेंद्रगढ़ के उन्हानी गांव में हुआ, जहां बच्चों को स्कूल ले जा रही पलट गई। इस हादसे में 6 बच्चों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई बच्चे घायल बताए जा रहे है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाया। हादसे कैसे हुआ उसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 40 बच्चे सवार थे। जानकारी के अनुसार, ईद की सरकारी छुट्टी के बावजूद महेंद्रगढ़ के जीएल पब्लिक स्कूल आज खुला था। बच्चे स्कूल बस में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जैसे ही बस उन्हानी गांव पहुंची तो पलट गई। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 6 बच्चों की मौत की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस , प्रशासन और बच्चों के माता पिता भी घटना स्थल पर पहुंचे । फिलहाल घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उपचार प्राथमिकता है और उसके बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी।

सामने आया हादसे का वीडियो

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में बच्चे खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं लोग इन बच्चों को उठाकर इलाज के अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ड्राइवर पर लगे ये आरोप

पुलिस का कहना है कि महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GLP स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तो बस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां है। उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्टी नहीं की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000