पूर्व सरपंच की गोली मारकर की गई हत्या: परिजन सड़क पर उतरे, अस्पताल के बाहर लगाया जाम

सोनीपत के गांव नाहरी में पूर्व सरपंच की सिर में गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में बिफरे परिजनों व ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल के सामने बहालगढ़ रोड को जाम कर दिया। ग्रामीण व परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वह एकत्रित होकर नागरिक अस्पताल के बाहर आ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सडक़ पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे विधायक मोहनलाल बड़ौली ग्रामीणों व पुलिस से बातचीत की। करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के साथ दो एसीपी लोगों को समझाने में लगे रहे। इससे पहले पूर्व सरपंच की पत्नी ने मामले में 12 लोगों को नामजद कराते हुए हत्या व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कराया है।

ये था पूरा मामला…

गांव नाहरी के पूर्व सरपंच सुनील की मंगलवार रात को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व सरपंच की पत्नी मीना ने पुलिस को बताया कि उनके पति रात को बाइक पर घर आए थे। तभी वह बैग रखकर बाहर लगे। उनके पूछने पर उन्होंने कहा था कि अभी आते हैं। जिस पर वह भी पति के पीछे ही चली गई। वह खेड़ी मनाजात रोड पर माता के मंदिर के पास पहुंचे तो गांव के करण उर्फ छोटा व अन्य ने उन्हें रोक लिया। करण के साथ गांव के ही अंकित व उसका भाई साहिल, हरबीर व उसका भाई कर्मबीर, तरुण, शिवम, सन्नी व आशु थे। उन्होंने उनके पति के साथ मारपीट करने के बाद गोलियां मार दी। उनके पति की मुखबिरी गांव के रवि ने की थी। महिला ने आरोप लगाया कि हत्या का पूरा षड्यंत्र गांव के कुलदीप ठेकेदार ने रचा है। महिला ने बताया कि करण को उनके पति ने मई-जून, 2021 में गांव लामपुर बॉर्डर पर श्याम की दुकान किराए पर दिलवाई थी।

जिसमें करण एसी का काम करता था। उसने कभी दुकान का किराया नहीं दिया। अक्तूबर, 2022 में श्याम ने दुकान खाली करा ली थी। जिससे करण उनके पति से रंजिश रखे था। 1 नवंबर, 2022 को पंचायत चुनाव से पहले उनके पति को मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद उनके पति को मोबाइल पर मारने की धमकी मिली थी। करण ने तीन माह पहले उनके पति की बाइक को रुकवाकर उनकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी थी। उनके पति ने इस बारे में घर आकर जानकारी दी थी। इतना ही नहीं गांव के हरबीर ने उनके पति से 3 सितंबर को मारपीट की थी। वह उनके पति के पीछे कस्सी लेकर भागा था। वह भी उनसे रंजिश रखता था। महिला ने करण, सुमित, अंकित, साहिल, हरबीर, सन्नी, कर्मबीर, तरुण, शिवम, रवि, आशु व कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

नागरिक अस्पताल के बाहर लगाया जाम…

पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों एक घंटे तक नागरिक अस्पताल के बाहर जाम लगाए रखा। ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे तो उन्होंने महाराणा प्रताप चौक पर सुबह करीब दस बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहनलाल बड़ौली भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पूरा करने को कहा। ग्रामीणों ने परिवार को सुरक्षा देने व आरोपियों को पकडऩे की मांग दोहराई। एसीपी मुकेश जाखड़ व जीत सिंह ने लोगों व विधायक से बातचीत की। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई व सुरक्षा का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीणों ने 11 बजे जाम खोल दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000