पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की हुई मौत, सड़क किनारे खेल रहे थे चारों

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकपुर गांव में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। यहां सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। मैकेपुर निवासी शब्बीर अली का पुत्र अजमत (11) और सद्दाम (14) गांव के ही शौकीन अली की पुत्री खुशनुमा (12) और पुत्र मुस्तकीम ( 10 ) सड़क किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिर गए। चारों की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पचदेवरा क्षेत्र के गांव में गड्ढे में भरे पानी में चार बच्चे डूब गए। घटना से गांव सहित आस पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तीन बच्चों के शवों को दस्तयाब कर लिया है, एक बच्चे को तलाश किया जा रहा है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी निवासी सगीर अहमद ने बताया कि गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी। इसके चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भी भर गया है।

बृहस्पतिवार को कुरारी गांव के चार बच्चे उधर से निकल रहे थे, जो कि इन गहरे गड्ढों में भरे पानी में डूब गए। मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो आनन फानन उन्होंने डूबे हुए बच्चों को निकालने की कोशिश की। इसके बाद तीन बच्चों के शवों को दस्तयाब कर लिया गया है और एक बच्चे की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सहित कई आला हुक्मरान मौके पर पहुंचे हैं। सगीर अहमद ने बताया कि सभी बच्चे एक साथ खेलने गए हुए थे, जो गड्ढे में भरे पानी डूब गए। फिलहाल पूरी घटना से कुरारी गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जनपद हरदोई में डूबने से हुई जनहानि पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000