प्रतापगढ़ दर्दनाक हादसों में चार लोगों की बेरहमी से मौत, शादी से लौट रहे बाइक सवार 2 युवक और मनगढ़ दर्शन को जाते समय 2 की गई जान

प्रतापगढ़। जनपद के दो स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कंधई क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत नीलगाय से टकराने से हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं महेशगंज इलाके में हुए हादसे में दो की मौत हुई। मनगढ़ दर्शन को जा रहे कार सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई जिससे दो की मौत हो गई व तीन घायल हो गए।

हादसे में दो की मौत व एक घायल

कंधई प्रतिनिधि के अनुसार दोस्त की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक गुरुवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से दोनों परिवार गमगीन है।

शादी से लौट रहे थे दोनों युवक 

थाना कंधई क्षेत्र के ग्राम जैतिपुर अमसौना में पूरनपुर सिपाह महेरी पृथ्वीगंज निवासी जितेंद्र सरोज की बारात आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद प्रयागराज जनपद के थाना मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम कठवर निवासी विकास (19) पुत्र हीरालाल तथा घना का पुरवा तिलई निवासी रंजीत (18) पुत्र नागेश्वर अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर बाइक से टकराई नीलगाय

देर रात करीब 12 बजे पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर देवनमऊ के पास उनकी बाइक अचानक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और स्वजन की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास और रंजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

हुलासगढ़ गांव के पास हादसा 

कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी सोनाली पुत्री पिंटू कोरी, शक्ति पुत्र पिंटू, अंतिमा गौतम (18) पुत्री गोविन्द गौतम, महक पुत्री नन्हे अन्नू पुत्र दयाराम, रिचा पुत्री पप्पू हुंडई वरना कार से घर से मनगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। महेशगंज क्षेत्र के हुलासगढ़ गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई।

अन्नू और रिचा की हुई मौत 

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू किया। इसी बीच  एसओ संदीप कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सीएचसी महेशगंज लें गए। वहां डॉक्टरों ने अन्नू और रिचा को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल अंतिमा, शक्ति और महक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000