हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो उत्तरप्रदेशफतेहपुर भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से स्कार्पियो खंदक में गिरी, चार लोगों की मौत…पांच को पुलिस ने बचाया By Khulasa India News Desk Last updated Oct 9, 2025 92 कानपुर से प्रयागराज लौट रही नौ सवारियों से भरी एक स्कार्पियो का टायर फटने के कारण वह पानी से भरे खंदक में जा गिरी। इससे चार लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह भोर पहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब शादी समारोह से लौट रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास पानी से भरे गहरे खंदक में जा गिरी। हादसे में पानी में डूबने चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के सब्जी मंडी खुल्दाबाद से नौ लोग कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पांच लोगों को सकुशल बचाया बुधवार सुबह वापस लौटते समय बड़ौरी ओवरब्रिज के पास स्कार्पियो का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे खंदक में जा घुसी। गाड़ी में पानी भर जाने के कारण चार लोगों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसा 92 Share