मंदिर परिसर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने खाली जगह में रुद्राक्ष का लगाया, पौधा उत्तरप्रदेशवाराणसी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में महकेगी रुद्राक्ष की खुश्बू, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लगाया पौधा By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Apr 4, 2024 485 वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने खाली जगह में रुद्राक्ष का पौधा लगाया है। गौरतलब है कि महादेव को रुद्राक्ष अत्यंत प्रिय है, जिसके बाद यहां पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि यहां पर संभवत: पहले पीपल का पेड़ हुआ करता था, जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आते थे, वह वहां पर अपनी आस्था दिखाते हुए जल और दूध चढ़ाते थे। मंदिर परिसर में अत्यधिक मात्रा में जल चढ़ाये जाने से वह पेड़ सड़ गया जो कि परिसर में आस्थावानों को बदबू करता था। मंगलवार को इसकी सफाई कराकर उद्यान विभाग के जानकारों से सलाह लेकर यहां पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। यह पौधा पहाड़ी होता है। इसमें सर्दी और गर्मी हर प्रकार के वातावरण को सहन करने की क्षमता रखता है। अत्यधिक मात्रा में जल वगैरह चढ़ाये जाने से यह सड़ेगा नहीं और इसके जरिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भी परवान चढ़ेगी। समाचार 485 Share