अनियंत्रित होकर नदी में पलटी कार, हादसे में 4 लोगों की हुई मौत, 5 लोग घायल

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई।इस सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा सभी को सिकन्दराराऊ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई। इस हादसे में 2 मासूम बच्ची सहित एक महिला और पुरुष की मौत हो गई।

आपको बता देंगे कोतवाली हंसायन क्षेत्र के बरसामई के पास गुरुवार रात करीब 1 बजे एक मारुति शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर ईशन नदी में पलट गई। इस हादसे में दो मासूम बच्ची काव्या और भूमि सहित एक महिला पूनम और एक पुरुष बबलू की मौत हो गई।

कार सवार परिवार अलीगढ़ जिले के सरसौल से एक शादी समारोह में शामिल होकर एटा जिले के जलेसर के सराय राजनगर में अपने घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की फॉक्स लाइट के कारण टूटी हुई पुलिया से कार अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। हादसे के समय मारुति शिफ्ट कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे। जिसमें 5 बच्चे 2 महिला 2 पुरुष शामिल है।

वही परिवार के लोगों का कहना है कि सभी परिवार के लोग अलीगढ़ जिले के सरसौल में एक शादी के मंडप कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जलेसर लौट रहे थे।करीब 1 बजे के आसपास गांव बरसामई के पास सामने किसी जानवर या किसी गाड़ी की फॉक्स लाइट के कारण कार अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई है, अगर नदी पर दोनों तरफ डिवाइडर होता तो यह हादसा नहीं होता। कार में सवार परिवार के लोगों ने हमे कॉल करके हादसे की जानकारी दी थी।

इस हादसे में मरने वालों में 1.बबलू उम्र 47 वर्ष निवासी सराय राजनगर जलेसर एटा,2.पूनम 28 वर्षीय,3.काव्य तीन वर्षीय,4.भूमि 1 वर्षीय शामिल है। वही कार हादसे में घायल 1.चिरांसी उम्र 5 वर्ष, 2.सुनीता उम्र 35 वर्ष, 3.वैष्णवी उम्र 6 वर्ष, 4.कल्पना उम्र 12 वर्ष, 5.गुलशन उम्र 18 वर्ष शामिल है इन सभी घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।वही इलाका पुलिस अब हादसे की जानकारी करने में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000