दोस्त-दोस्त ना रहा, जिगरी ही बन गया बचपन की यारी का हत्यारा, करोड़ो रूपये की संपत्ति के लिए की हत्या 

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में एक दोस्त ने ही दोस्ती के विश्वास की हत्या कर दी है। शहर के दो दोस्त विवेक कुमार सिंह और झुन्ना सिंह ने दोस्ती के लिए जीने करने की कसमें खाई थीं। दोनों ने साथ मिलकर अपना कारोबार शुरू किया था। जमीन के कारोबार में बंपर पैसा भी कमाया, लेकिन एक दोस्त ने दोस्ती की परिभाषा बदलते हुए अपने दोस्त को बुलाकर उसके गर्दन पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने विवेक सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए भरोसे और विश्वास के कत्ल की कहानी का एक-एक परत खोल दिया है।

पुलिस के अनुसार, मोतिहारी की रघुनाथपुर थाना इलाके की लक्ष्मीपुर इलाके में विवेक कुमार सिंह ने प्रोपर्टी डीलर में जमीन की रजिस्ट्री कराकर दोस्त झुन्ना सिंह के साथ करोड़ों रुपए का माल बनाया लेकिन झुन्ना सिंह ने विश्वासघात करते हुए शूटर के साथ मिलकर विवेक सिंह की ही नहीं बल्कि दोस्ती के विश्वास की हत्या करवा दी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जब एसआईटी का गठन किया और एसआईटी ने झुन्ना पांडे और विवेक सिंह के अकाउंट को खंगाला तो कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आए।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन होने के सबूत भी मिले हैं। वहीं, कई कारोबार में पार्टनरशिप होने और घंटे घंटे बात करने का भी सबूत मिले हैं। झुन्ना सिंह और विवेक कुमार में पैसे के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से हल्की नाराजगी भी सामने आ रही थी, लेकिन, झुन्ना सिंह ने विवेक को ठिकाने लगाने के लिए एक षड्यंत्र रचा और उसे अंजाम तक पहुंचाया।

वहीं, पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाने के बाद विवेक सिंह को लक्ष्मीपुर चौक पर बुलाया उसने विवेक सिंह को यह फोन किया उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। वह पेट्रोल लेकर आए जब विवेक सिंह पेट्रोल लेकर लक्ष्मीपुर चौक पहुंचा विवेक सिंह के पास एक व्यति बाइक से आया और विवेक सिंह के गर्दन पर गोली चला दी। विवेक सिंह वहीं ढेर हो गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश था।

लेकिन, जब एसपी स्वर्ण प्रभात खुद घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें एक हेलमेट दिखाई दिया सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण करवाया तो सारी बातें स्पष्ट हो गई। झुन्ना सिंह हत्या करवाने के बाद शूटर के साथ एक ही गाड़ी पर बैठकर वहां से निकल गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. कहा जाता है कि दोस्ती के लिए लोग जान देते हैं दोस्त एक दूसरे के पहचान होते हैं, लेकिन दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या करवा कर दोस्ती की परिभाषा बदल दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000