अवैध संबंधों के चक्कर में बिहार के युवक की गाजियाबाद में चाकू से मारकर की गई हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के एक पॉश सोसाइटी के पास हुई युवक की हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है। बीती रात थाना इंदिरापुरम पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या अवैध संबधों की वजह से हुई है।

सरेआम हुई हत्या…

बता दें कि मृतक युवक की पहचान  दिल्ली निवासी  विवेक के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिससे मिलने युवक यहां पहुंचा था। स्थानीय लोगो का कहना है कि यहां कुछ युवक बैठे हुए शोर शराबा कर रहे थे , तभी तेज आवाज आई की, मार दिया- मार दिया और सभी लोग मोके से फरार हो गए। लोगों ने आकर देखा तो घायल युवक पड़ा हुआ था। घटना कनावनी पुलिस चौकी के पास की है। स्थानीय लोगों नं एक दो बार पुलिस को चौकी पर जाकर कहा और घटना के बारे में बताया उस के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई तो फिर लोगो ने 112 नंबर पर फ़ोन किया।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर जब तक तक काफ़ी देर हो चुकी थी। अस्पताल में युवक को मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवेक का किसी महिला के साथ संबंध को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैय स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से इलाके में डर का माहौल बन गया है।

महिला के साथ संबंध को लेकर हत्या…

वहीं इस पूरे मामले में एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना इंदिरापुरम पुलिस को डायल 112 के माध्यम से एक सूचना मिलती है कि एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। तत्काल घटनास्थल पर इंदिरापुरम पुलिस पहुंचती है और उस व्यक्ति को लेकर अस्पताल जाती है। अस्पताल में घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जाता है। घटनास्थल पर उपस्थित चश्मदीद गवाहों के आधार पर इंदिरापुरम पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिसका नाम गोविन्द पुत्र लल्लन शाह जोकि मूल रूप से छपरा बिहार का रहने वाला है। गोविंद इस समय गाजियाबाद के कनावनी क्षेत्र में ही रहता है। आरोपी से अभी पूछताछ में पता चला है कि किसी मृतक को वो जानता था और एक महिला के साथ संबंध को लेकर युवक की हत्या की गई है। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000