2000 रुपयों के विवाद में फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या,आरोपी फरार

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात के पीछे लेन देन का विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मूल रूप से हापुड़ के पुरानी चुंगी निवासी मुसर्रफ (35) के रूप में हुई है। वह यहां लोनी के नाईपुरा आर्य नगर कॉलोनी में किराए का घर लेकर रहता था और दिल्ली में फल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

पुलिस के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भाई हैं और मुसर्रफ के पड़ोस में ही रहते हैं. वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक पड़ोसी मोहम्मद शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि मुसर्रफ ने कुछ समय पहले आरोपियों से 2000 रुपये का कर्ज लिया था। उसे वादा किया था कि फल बेचकर वह धीरे धीरे कर्ज चुका देगा। किसी कारणवस वह आरोपियों को उधारी नहीं चुका पाया।

देशी तमंचे से मारी गोली…

इसी बात को लेकर रविवार की दोहर एक आरोपी से उसकी कहासुनी हो गई। हालांकि उस समय तो मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा खत्म करा दिया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद आरोपी अपने भाई के साथ आया और देशी तमंचे से मुसर्रफ को गोली मार दी। गोली मुसर्रफ के कंधे में लगी। इससे वह मौके पर ही गिर कर तड़पने लगा। आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित…

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी और एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा के मुताबिक मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस टीमें आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000