पुलिस की गिरफ्त में तीनो महिलाएं छत्तीसगढ़ गार्डन से लगे इलाके में फल-फूल रहा था जिस्म फरोसी का गोरखधंधा, पुलिस ने मारी रेड, 3 महिलाएं गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated May 14, 2025 259 बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने जिस्मफरोसी का भंडाफोड़ किया है। गार्डन इलाके में जिस्मफरोसी का खेल फल-फूल रहा था। जिस पर छापेमार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रेड में 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पुलिस ने रेड में भावना सूर्यवंशी , मंजू तिवारी और पिंकी उर्फ हरीताली को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिलाएं पुलिस से बत्तमिजी करते दिखे। जिसके बाद उन्हें महिला थाना ले जाया गया। प्राथमिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़ा हुआ पाया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। बता दें कि देह व्यापार का यह पहला मामला नहीं है। इस तरह की घटनाएं प्रदेशभर से आती रहती है। यही नहीं संस्कारधानी के कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद यह गोरखधंधा पुन: फलने फूलने लगता है। अपराध 259 Share